- सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों के बीच सहंस्रा ठाकुर मंदिर के झरना (फाइल फोटो)
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने पर सहारनपुर का शिवालिक क्षेत्र फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। क्योंकि इस क्षेत्र में प्राचीन इमारतों के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य भरा हुआ है, जो बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है। पेश है इन स्थलों को लेकर रिपोर्ट...
शाकंभरी देवी मंदिर
- सहारनपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है प्राचीन सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर। वहां तक पहुंचने के लिए भूरा देव मंदिर से शाकंभरी खोल (बरसाती नदी) से होकर जाना पड़ता है। रास्ते पर दोनों तरफ पहाड़ियां हैं।
सहंस्रा खोल (बरसाती नदी)
- भूरा देव मंदिर के सामने से ही सहंस्रा ठाकुर मंदिर के लिए पहुंचा जाता है। पहाड़ी के किनारे से होकर जंगल के रास्ते जाते हैं। यहां भी सहंस्रा खोल (बरसाती नदी) बीच में आती है। सहंस्रा खोल के नजदीक ही फायरिंग रेंज भी है, साथ ही वन गुर्जरों ने भी इसी इलाके की पहाड़ियों पर अपने मकान बना रखे हैं।
शाहजहां की शिकारगाह
- शिवालिक की तलहटी में स्थित बादशाही बाग में शाहजहां की शिकारगाह है, जो करीब 1627-1658 ई. के बीच बनवाई गई थ। उसकी इमारत बेहद पुरानी हो चुकी है, लेकिन आज भी दर्शनीय है। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) की सूची में भी यह शामिल है। नेविल के गजेटियर में भी इसका वर्णन मिलता है। शिवालिक पहाड़ियों के आंचल में खारा विद्युत परियोजना से यमुना नदी के बाएं तट पर बादशाही बाग से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है। शिकारगाह में जो झरोखे बनाए गए हैं, वहां से शिवालिक की तलहटी का नजारा देखने को मिलता है।
- सहारनपुर के बादशाही बाग के निकट शाहजहां की शिकारगाह- फोटो : SAHARANPUR
- सहारनपुर में शिवालिक की तलहटी में पहाड़ियों के बीच सहंस्रा खोल (बरसाती नदी)- फोटो : SAHARANPUR
- सहारनपुर में शिवालिक की तलहटी में सहंस्रा खोल- फोटो : SAHARANPUR