फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने छात्राओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। रोटरी क्लब गंगोह ने छात्राओं से संबंधित जीवन रेखा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन दिलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में किया। जीवन रेखा का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डॉ. विनीत अग्रवाल, कॉलेज प्रधानाचार्य नीरा शर्मा, डॉ. निर्मल जैन व डॉ. सुनीता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के आगे दीप जलाकर किया। स्वास्थ्य परिचर्चा में डॉ. निर्मल जैन और डॉ. सुनीता अग्रवाल ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ कैसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए, इस विषय पर जानकारी दी। डॉ. निर्मल जैन ने छात्राओं को नित्य योग करने की भी आवश्यकता बताई। डॉ. सुनीता अग्रवाल ने छात्राओं को बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बताया। चर्चा में छात्राओं ने महिला चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछकर अपनी जानकारी में वृद्धि की।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष डॉ. विनीत अग्रवाल ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नगर के दूसरे शैक्षिक संस्थानों में लगाने की योजना पर प्रकाश डाला। कॉलेज की प्रधानाचार्य नीरा शर्मा ने रोटरी क्लब को जीवन-रेखा के लिए साधु वाद दिया। संचालन अमित गर्ग ने किया। इसमें रोटरी सदस्य पूर्व चार्टर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, विद्यालय स्टाफ से नमिता सिंघल, विभूति गर्ग, बिंदु अरोड़ा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें