फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में करें योग, रहेंगे निरोग, बढ़ेगी इम्यूनिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कोरोना काल में लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) और खुद को स्वस्थ रखने की तमाम कवायद कर रहे हैं। ऐसे में व्यक्ति योग के जरिये इम्युनिटी बढ़ाने के साथ तनाव, गठिया, डायबिटीज, अनिंद्रा और मोटापा सहित तमाम गंभीर बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

योग गुरु पदमश्री भारत भूषण और योगी गुलशन कुुमार का कहना है कि योग के जरिये हम तनाव, गठिया, डायबिटीज, अनिंद्रा और मोटापे को दूर करने के साथ ही तमाम बीमारियों से बच सकते हैं, इसके लिए उन्होंने कई योगाभ्यास बताए हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना मिगलानी ने भी योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
गठिया, डायबिटीज, मोटापा, पेट रोग, तनाव से ऐसे मिलेगी निजात
गठिया की समस्या से लोग परेशान हैं। इससे बचने के लिए ताड़ासन, भुजंगासन, शशंकासन, कोणासन, सूर्य नमस्कार करें। मधुमेह से बचने के लिए चक्की चालन, अग्निसार क्रिया, मंडुकासन, हलासन करें। मोटापा की वजह से कई बीमारियां शरीर को चपेट में लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, मधुमेह, अवसाद और अनिंद्रा होती है, इसलिए मोटापा कम करने और इन बीमारियों से बचने के लिए चक्रासन, पश्चिमोतासन, पादहस्तासन, हलासन, धनुरासन और प्राणायाम करें। पेट के विभिन्न रोगों से बचने के लिए प्रातकाल खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। पादहस्तासन, शंशकासन, व्रजासन, शिथिलीकरण करें। भ्रमारी व शीतकारी प्राणायाम करने के साथ ही ध्यान लगाएं। इससे अनिंद्रा की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इन क्रियाओं शरीर बनाएं स्वस्थ
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी और डॉ. नैना मिगलानी ने बताया कि योगासन करने से आंतों का कैंसर होने की संभावना कम रहती है। कैलेस्ट्रोल नियंत्रित होता है। तनाव से मुक्ति मिलती है। हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। गर्भवती महिलाओं को योग से बेहद फायदा होता है। इससे शारीरिक संतुलन बना रहता है। डिलीवरी सामान्य होती है। शरीर क्रियाशील रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें