गंगोह (सहारनपुर)। छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता के तहत नामदेव पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम कराया गया। वक्ताओं ने बेटियों को असामाजिक तत्वों का डटकर सामना करने, विपरीत परिस्थितियों में हौसला न खोने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सीख दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस की अध्यक्ष वीणा गुप्ता, डॉ. सुनीता अग्रवाल, एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी एसआई वर्षा तोमर, विद्यालय प्रबंधक पंकज कुमार और प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने बताया कि आजकल सर्वाधिक अपराध सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। छात्राओं को सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए अनजान लोगों से दोस्ती न करने और किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का बहुत सावधानी से प्रयोग करने की सलाह दी। संचालन अरविंद शर्मा और रुचि राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।
बेचारी न बनें बेटियां
वीणा गुप्ता ने कहा कि बेटियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें। परिजनों से कोई बात न छुपाएं। यदि छात्राओं को आगे बढ़ना है तो वे बेचारी न बनें, खुद में आत्म विश्वास पैदा करें। रास्ता खुद ब खुद बन जाएगा।
जंक फूड से दूर रहें छात्राएं
महिला चिकित्सक डॉ. सुनीता अग्रवाल ने छात्राओं को मोमोज, चाउमिन, पिज्जा आदि जंक फूड से दूर रहने और पोषक तत्वों को भोजन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जंक फूड के सेवन से हार्मोंस गड़बड़ा जाते हैं।
किसी भी हालत में घबराएं नहीं
कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में घबराए नहीं। कोई भी बात बताने में संकोच न करें, पुलिस हर पल उनके साथ है। कोई भी अप्रिय घटना होने पर 1090 हेल्पलाइन नंबर पर काल करें उन्हें तुरंत मदद मिलेगी
निडर होकर करें हर परिस्थिति का सामना
प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने कहा कि नारी अब अबला नहीं है और आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही हैं। उन्होंने छात्राओं से निडर होकर हर परिस्थिति का सामना करने का आह्वान किया।
गलत बात के खिलाफ हों मुखर
प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि यदि हमारे भीतर आत्मविश्वास होगा तो कोई भी व्यक्ति हमारा गलत फायदा नहीं उठा पाएगा। मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और हर गलत बात के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाएं।
यूपी कॉप एप के बारे में दी जानकारी
एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी एसआई वर्षा तोमर ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए यूपी कॉप एप के बारे में भी जानकारी दी। एप के माध्यम से गुम हुई चीजों के लिए शिकायत दर्ज करने के अलावा चरित्र प्रमाणपत्र आदि भी बनवाए जा सकते हैं।
शिक्षिका अरुणा ने कहा कि समाज में बेटा-बेटी का फर्क दूर होना चाहिए और इसकी शुरूआत हमें अपने घर से ही करनी होगी, तभी समाज में बदलाव संभव हागा।
छात्राओं के सवाल और जवाब
छात्रा अहाना सैनी ने एसआई वर्षा तोमर से हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी। जिसका जवाब देते हुए वर्षा तोमर ने उन्हें 1090, 108, 102 आदि के बारे में जानकारी दी।
छात्रा जिया गोयल ने पूछा कि यदि रास्ते में कोई असामाजिक तत्व परेशान करे तो वह क्या करें। एसआई वर्षा तोमर ने कहा कि छात्राएं जहां तक संभव हो अकेले चलने से बचें और ग्रुप में ही चलें। उन्होंने छात्राओं को अपने पास सेफ्टी पिन एवं मिर्ची स्प्रे रखकर चलने की सलाह देते हुए अप्रिय स्थिति में बिना डरे इनका प्रयोग करने की सलाह दी।
छात्रा कनिष्का ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों द्वारा उनकी जिज्ञासाओं और आशंकाओं का समाधान किए जाने के बाद उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा हुआ है।
छात्रा रिद्धि गुप्ता ने कहा कि जानकारी के अभाव में अक्सर बालिकाएं एवं महिलाएं सक्षम होने के बावजूद असामाजिक तत्वों का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती हैं। इस कार्यक्रम से अनेक जानकारी मिली जिससे उनमें हौसला और आत्मविश्वास बढ़ा है।
छात्रा सिद्धि गोयल ने विद्यालय मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की आवश्यकता जताई। जिस पर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से मिलकर इन्हें लगवाने की बात कही गई।
कार्यक्रम को संबोधित करती अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस अध्यक्ष वीणा गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR
कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह- फोटो : SAHARANPUR
एंटी रोमियो स्कवाड प्रभारी एसआई वर्षा तोमर- फोटो : SAHARANPUR
्रधानाचार्य रजनी राजपूत- फोटो : SAHARANPUR
्रृबंधक पंकज कुमार- फोटो : SAHARANPUR
शिक्षिका अरुणा- फोटो : SAHARANPUR
शिक्षिका रूचि राजपूत- फोटो : SAHARANPUR
छात्रा अहाना सैनी- फोटो : SAHARANPUR
छात्रा अनुष्का सैनी- फोटो : SAHARANPUR
छात्रा रिद्धि गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR
छात्रा कनिष्का गर्ग- फोटो : SAHARANPUR
ात्रा जिया गोयल- फोटो : SAHARANPUR