फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोग छिपाएं नहीं, इलाज के लिए आगे आएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मानसिक रोग से पीड़ित बच्चे को मानसिक प्रमाण पत्र सौंपते नगर विधायक राजीव गुंबर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएमओ ने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह है। इसे छिपाएं नहीं बल्कि इलाज के लिए आगे आएं। मामूली बात पर तनाव में आ जाना किसी समस्या का समाधान नहीं होता। मानसिक रोग के लक्षण दिखें तो तत्काल चिकित्सीय परामर्श लेना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

सोमवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल में शिविर और राजकीय पॉलिटेक्निक में कार्यशाला आयोजित की गई। जिला अस्पताल में शिविर का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने मानसिक तनाव के लक्षण बताए। उन्होंने मानसिक तनाव में नींद कम आना, भूल जाना, अत्यधिक चिंता, उदासी 15 दिन से अधिक होना आदि के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पखवाड़ा पूरे सप्ताह के लिए मनाया जाएगा। इस दौरान विधायक राजीव गुंबर, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक व नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने पांच मानसिक रोग से ग्रस्त बच्चों को मानसिक प्रमाणपत्र दिया।
इसी क्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय पॉलिटेक्निक में मानसिक बीमारी एवं मानवाधिकार के बारे में छात्रों से चर्चा की। इस अवसर पर प्राचार्य विश्वास कुमार, एसीएमओ डॉ. संजय यादव, डॉ. कुनाल जैन, डॉ. शेखर यादव, खालिद हुसैन, अंशिका सिंह, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र, विभु, हरवेंद्र, लोहित भारती, मुदस्सर अली, चेतन मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें