फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड और तेज रफ्तार में न चलाएं ट्रैक्टर: राधेश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैक्टर ट्राली चालकों को किया जागरुक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के तहत बुधवार को विभिन्न मंडी स्थल एवं चीनी मिलों में पहुंचकर ट्रैक्टर व अन्य वाहन चालकों को जागरूक किया गया और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
मुख्य कार्यक्रम उत्तम चीनी मिल शेरमऊ में हुआ। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम ने ट्रैक्टर चालकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगा होना चाहिए। ओवरलोडिंग को रोकना चाहिए।
विज्ञापन

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने ट्रैक्टर ट्रालियों से होने वाली दुर्घटना पर चिंता प्रकट की। शराब पीकर या मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने भी ट्रैक्टर चालकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन की अपील की। इस दौरान सहायक चीनी आयुक्त सुभाष सैनी, उत्तम चीनी मिल के प्रबंधक राकेश दीक्षित आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें