फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शांति व्यवस्था में न हो लापरवाही : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आने वाले दिनों में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिक गंभीरता बरतें। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती, होली सहित अन्य त्योहारों के दौरान किसी भी स्थल पर शांति या कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीएए को लेकर चल रहे प्रदर्शनों और त्योहारों के मौके पर जिले के कुछ हिस्सों में पूर्व के वर्षों में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए अलर्ट रहने के लिए कहा गया। एसएसपी ने कहा कि इसी सप्ताह से संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए इनकी अनुमति देने से लेकर बाद में इनके आयोजनों तक पुलिस टीमें संजीदा रहें। विभिन्न आयोजनों से पहले सभी थानों में शांति समितियों की बैठकें भी लगातार कराई जाएं। संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग लेकर आयोजनों के समय आपसी सौहार्द के प्रयास जारी रखे जाएं। इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर से लेकर अन्य अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
शरारती तत्वों पर रहेगी नजर, मुचलके पाबंद होंगे
- त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में शरारती तत्वों पर नजर रहेगी। इसके साथ ही पूर्व में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर मुचलके पाबंद करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर नई परंपरा न हो शुरू
- सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजनों में जुलूस, शोभायात्रा आदि के लिए कोई नई परंपरा शुरू न होने दी जाए। इससे विवाद होने की स्थिति रहती है। इसलिए इससे बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें