फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के अनुपालन में न करें लापरवाही : डीएम

विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड पर पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी । - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने पुलिस टीमों के साथ बुधवार को शहर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने दुकानों के बाहर सामान मिलने पर व्यापारियों को चेतावनी दी। साथ ही सभी को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान अफसरों के साथ पुलिस टीमों ने बाजारों से कुछ दुपहिया वाहन और सामान को भी सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने कोर्ट रोड, घंटाघर चौक, शहीद गंज से लेकर अन्य बाजारों में भ्रमण किया। इन अधिकारियों के साथ पुलिस टीमों को देखकर अधिकतर दुकानदारों ने खुद ही सामान सड़क से हटा लिया। जो ऐसा नहीं कर पाए, उन्हें अफसरों ने भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि जो भी दुकानदार, राहगीर या अन्य व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्धारित दिवसों में ही कारोबार करने के लिए भी चेताया। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों से मंगलवार को साप्ताहिक बंदी और नेहरू मार्केट में मंगल बाजार के बारे में पूछा। इस पर दुकानदारों को बताया गया कि शासन के नए निर्देशों के बाद शनिवार और रविवार को ही प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बाकी दिनों में बंदी नहीं होगी। इस दौरान मास्क पहने, सोशल डिस्टेंस रखने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, अधिक भीड़ से बचने, कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने की अपील भी की।
दुकानों के बाहर हुई वाहनों की वीडियोग्राफी
सहारनपुर। अफसरों के भ्रमण के समय कुछ दुकानों के बाहर खड़े वाहनों की वीडियोग्राफी की गई। इनमें से कुछ के ई-चालान भी किए गए। साथ ही वाहन स्वामियों को चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें