फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में कार्रवाई: एसडीएम ने अवैध खनन से लदे 11 वाहनों को पकड़ा

Sat, 29 May 2021 02:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

डीएम ने गोपनीय टीम बनाकर बड़ी कार्रवाई की है। यहां अवैध खनन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सहारनपुर में डीएम ने अवैध खनन पर कार्रवाई की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल ने चिलकाना क्षेत्र में अवैध खनन से लदे 11 वाहनों को पकड़ कर चिलकाना पुलिस को सौंप दिया। खनन विभाग ने पकड़े गए वाहनों में भरे खान का आंकलन किया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब छह बजे एसडीएम ने अवैध खनन संबंधित शिकायत के आधार पर बेहट की तरह से खनिज सामग्री ला रहे 11 वाहनों को सरसावा रोड पर गांव पटना उर्फ नयाबांस में जांच के लिए रोक लिया। एसडीएम को देखकर खनन ला रहे लोगों में हड़कंप मच गया। खनन वाहनों के चालक अपने अपने वाहन छोड़कर भाग गए। एसडीएम की सूचना पर चिलकाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी वाहनों में ओवरलोड खनिज भरा हुआ था। किसी भी वाहन से वैध प्रपत्र भी नहीं मिला है। पुलिस सभी वाहनों को थाने ले आई। 

खान विभाग के इंस्पेक्टर मो. एजाज ने बताया कि सभी खनन वाहनों में भरे खनिज की पैमाइश की जा रही है, ताकि पता चल सके कि वाहनों में कितना ओवरलोड है। एसडीएम नकुड़ और एसडीएम बेहट ने पठेड़ में भी खनन वाहनों की जांच की। एसडीएम नकुड़ ने बताया कि सभी वाहनों को चिलकाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि सभी खनिज वाहनों को सीज किया जा रहा है। चिलकाना क्षेत्र में 16 से 20 टायरा वाहनों की तुलाई का कांटा नहीं है। इसलिए खनन विभाग द्वारा वाहनों का वजन बताने पर ही ओवरलोड की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें