फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर डीएम और एसएसपी ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अलीगढ़ में जहरीली शराब की वजह से हुई लोगों की मौत के मामले के बाद पुलिस-प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने रविवार को शराब की दुकानों पर चेकिंग की। साथ ही जांच के लिए कुछ शराब की बोतलें भी कब्जे में ली।
विज्ञापन

रविवार दोपहर डीएम और एसएसपी आबकारी विभाग की टीम के साथ कोर्ट रोड पुल के पास स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे। यहां पर ठेका संचालक से शराब के स्टॉक की जानकारी ली। इसके साथ ही शराब की बोतलों और पव्वों पर बारकोड चेक किया। कुछ शराब की बोतलों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने शहर में कई और शराब के ठेकों को भी चेक किया। डीएम ने बताया कि पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब के ब्रांड और बोतलों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इनके बार कोड की भी जांच की जा रही है। दो दिन पूर्व भी बार कोड चेक किए गए थे, जो सही मिले हैैं। वहीं, जिले भर में एसडीएम और सीओ नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाकर शराब की दुकानों को चेक कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें