तीतरो कोतवाली में फरियादी की समस्या के निराकरण के लिए दिशानिर्देश देते अधिकारी।
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/ नानौता/ तीतरो। गंगोह कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश अधिनस्थों को दिए। इस दौरान कुल छह शिकायतें मिलीं, जिनमें दो शिकायत लखनौती में भूमि विवाद की थी। इसके अलावा गांव उम्मेद गढ़ से शमशान की ओर जाने वाले रास्ते का विवाद भी पहुंचा। गठित टीमों को मामले का निस्तारण करने को कहा गया। इसके बाद डीएम ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया।
नानौता थाने में भी डीएम अखिलेश सिंह व एसएसपी डा चनप्पा ने लोगों की समस्याएं सुनी। रामकिशन पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम चमन माजरा, सगीर पुत्र लिल्लू निवासी ग्राम बुन्दूगढ़ ने अपनी जमीन संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। मेरठ क्षेत्र में पुलिस विभाग में कार्यरत दरोगा रविंद्र सिंह और उनकी पत्नी बबली ने भी जमीन के नाम पर ठगी का शिकार होने की बात बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।
तीतरो कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में सीओ चौब सिंह व राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों ने भूमि पैमाइश, चकरोड के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए। इस पर अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई कर उनका मौके पर ही निस्तारण कराया। हल्का लेखपाल शिवकुमार शर्मा, रामपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, एसआई मुकेश दिनकर आदि रहे।