फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत
विज्ञापन

सरसावा। क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर में चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव शाहजहांपुर में शनिवार शाम यह हादसा हुआ। ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि गांव के निवासी किसान असलम की पत्नी शबनूर (40) शाम के समय चारा काट रही थी। इसी बीच महिला का दुपट्टा मशीन के पट्टे में फंस गया। महिला पट्टे के साथ खिंचती चली गई। परिजनों ने किसी प्रकार मशीन को बंद कर महिला के गले में फंसे दुपट्टे को बाहर निकाला। उसे सरसावा के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें