फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक बढ़ाता है 30 प्रतिशत समस्या : प्रधान न्यायधीश

विज्ञापन
दीवानी कचहरी में लोक अदालत का दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) नरेंद्र कुमार ने लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए कहा कि तलाक 30 प्रतिशत समस्याओं को बढ़ाता है तथा बच्चों के 20 प्रतिशत विकास को कम करता है। शादी भगवान का उपहार है, इसे नष्ट होने से बचाएं। उन्होंने आह्वान किया कि लोग अपने पारिवारिक एवं अन्य विवाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन

शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट सहारनपुर एवं वाह्य न्यायालय देवबंद एवं कलक्ट्रेट सहारनपुर सहित जनपद की समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार एवं प्रभारी जिला जज वीके लाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश वीके लाल ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वाद निस्तारित कराने के लिए न्यायिक अधिकारीगण से अपेक्षा की।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 100 से ज्यादा वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। सहारनपुर सिविल कोर्ट के अलावा वाह्य न्यायालय देवबंद, कलक्ट्रेट और तहसीलों में भी वादों की सुनवाई हुई और निस्तारण हुआ। बैंक के लोन संबंधी 341 प्रीलिटेशन वाद भी निस्तारित हुए तथा 5,72,02,500 की वसूली हुई। वहीं, राजस्व के 4720 वाद निस्तारित हुए। इस तरह कुल 7065 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालतों में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारी, प्रीलिटेशन लोक अदालत के सदस्य पंकज बंसल, अधिवक्तागण एवं कोर्ट स्टाफ वादकारी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायिक अधिकारी सुमिता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें