फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में बनेगी मंडलीय डेंटल लैब

Thu, 15 Jan 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में मंडल स्तरीय डेंटल लैब बनाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इसमें दंत रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होगी। आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण होंगे। दांतों के मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जबड़ा लगवाने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। प्रतिदिन ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी हर दिन 50 से अधिक मरीज आते हैं। यहां केवल मरीजों के दांतों की सफाई और एक्सरे की सुविधा है, जबकि दांतों की आरसीटी नहीं होती है। तीन दंत रोग चिकित्सक ओपीडी को संभाल रहे हैं। कम सुविधाएं होने के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जहां उन्हें 1000 से 1200 रुपये खर्च पड़ते हैं।
अब एसबीडी जिला अस्पताल में मंडल स्तरीय डेंटल लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह लैब अस्पताल में एआरटी सेंटर के बराबर में बनाई जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण आ जाएंगे। लैब बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। खास बात यह है कि जबड़ा लगवाने की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में एक सेट के लिए पांच से बीस हजार रुपये तक चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

-
एसबीडी जिला अस्पताल में मंडलीय डेंटल लैब बनना प्रस्तावित है। इसके लिए जगह को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही चिकित्सकीय उपकरण आएंगे। मंडलीय डेंटल लैब शुरू होने से मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें