फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश के तीन मंत्री सोमवार को जनपद का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों और विचार परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी और परिवहन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह जनपद का भ्रमण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मंत्री सुबह नौ बजे पुवांरका स्थित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सुबह 10 से 10.30 बजे तक सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों, विचार परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे तक जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना, ग्राम रणदेवा, गेहूूं क्रय केंद्र फंदपुरी, विकासखंड नकुड़, ग्राम ढिक्का टपरी विकासखंड सरसावा में यमुना के दाएं किनारे स्थित कटाव निरोधक परियोजना का निरीक्षण और विकास खंड नकुड़ के ग्राम अध्याना में निर्माणाधीन महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 2.30 से चार बजे तक जिला महिला चिकित्सालय, मलिन बस्ती वार्ड नम्बर 29 बेरीबाग (सुक्खूपुरा-मलिन बस्ती) और मां शाकंभरी कान्हा गोशाला, सांवलपुर नवादा का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न साढे़ चार बजे से सर्किट हाउस सभागार में उद्यमियों/व्यापारियों से संवाद करेंगे। शाम छह से रात आठ बजे तक सर्किट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों से संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें