फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करके अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादों को निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अपर नगर आयुक्त राजेश यादव को सभी एलईडी के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में पहले भी सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक की गई थी। जिसमें उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों से अधिक से अधिक वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में तय कर सूचना पक्षकारों को भिजवाने के लिए निर्देशित किया था। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हृषीकेश पांडेय ने सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों, बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक करके राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संबधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें