सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंनते नर्सिंग इंसटीटयूट शेरपुर की छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। छात्रवृत्ति की मांग को लेकर एएनएम और जीएनएम की छात्राएं जिला अधिकारी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कॉलेज उनकी सूची जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को भेज दिए जाने की बात कह रहा है, जबकि विभाग इससे इनकार कर रहा है। ऐसे में उनके सामने मुसीबत आन पड़ी है। उन्होंने छात्रवृत्ति दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की।
छात्रा शालिनी, प्रियंका देवी, पूजा, अमृता रानी, आरती आदि ने बताया कि वह सभी घाड़ क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज की एएनएम और जीएनएम की छात्राएं हैं। ज्यादातर छात्राएं अनुसूचित जाति वर्ग की हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उसने उनकी सूची जिला समाज कल्याण विभाग को भेज दी है, जबकि जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सूची प्राप्त नहीं होने की बात कह रहे हैं। छात्रवृत्ति नहीं मिलने की वजह से उनके सामने कईं व्यवहारिक और आर्थिक तंगी से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। सबसे बड़ी बात वह अपनी फीस नहीं चुका पा रही हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है।
प्रयोगात्मक परीक्षा 11 मई को होगी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के बीए (राजनीति शास्त्र) की पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 मई को प्रात: 08 बजे से राजनीति शास्त्र विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. परविंद कुमार ने संबंधित विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक फाइल और प्रवेश पत्र के साथ पहुंचने को कहा है।