फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिशदीय विद्यालयों नें विद्यार्थियों को किताबों का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 16 लाख 31 हजार 169) किताबों की जरूरत, 70 फीसदी किताबें पहुंचीं
विज्ञापन

जनपद में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की संख्या 1,92 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय खुलने से पहले शत प्रतिशत विद्यार्थियों को किताबें मिल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। सरकार 23 अगस्त से विद्यालय खोलने की तैयारी में है, मगर जनपद में अभी तक 70 फीसदी ही किताबें पहुंची हैं, इनमें से भी करीब 69 फीसदी किताबों का वितरण किया जा चुका है।
जनपद में 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध एडेड विद्यालयों में भी बच्चों को किताबें मुहैया कराने की जिम्मेदारी विभाग की है। जिन बच्चों को सरकारी किताबों का वितरण किया जाना है। जनपद में उनकी संख्या करीब 1,92000 (एक लाख 92 हजार) है। उक्त बच्चों के लिए जनपद में 16,31169 (16 लाख 31 हजार 169) किताबों की आवश्यकता है। इनमें से अभी तक 70 फीसदी ही किताबें जनपद में पहुंची हैं। 70 फीसदी किताबों में से 69 फीसदी किताबें विद्यालयों को भेजी जा चुकी हैं। खास बात यह है कि सरकार 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालय खोलने तैयारी में है। ऐसे में 23 अगस्त से पहले कक्षा छह से आठ के शत प्रतिशत बच्चों तथा एक सितंबर से पहले कक्षा एक से पांच तक के शत प्रतिशत बच्चों को किताबें पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जनपद में अभी तक 70 फीसदी किताबें आ चुकी हैं, इनमें से 69 फीसदी किताबें विद्यालयों में भेजी जा चुकी हैं। शेष 30 फीसदी किताबें जल्द आने की उम्मीद है। हमें भरोसा है कि एक सितंबर से पहले शत प्रतिशत बच्चों तक किताबें पहुंच जाएंगी। - कृपाल मलिक, जिला समन्वयक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें