सहारनपुर। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मतीन खान बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।
प्रदेशाध्यक्ष ने वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाने के निर्देश जिलाध्यक्ष फरीद अब्बास को दिए। जिलाध्यक्ष फरीद अब्बास ने कहा कि पार्टी यह चलाती है कि जिस प्रकार केरल में मुस्लिम लीग ने अपने प्रत्याशी जिताकर अन्य दल को समर्थन देकर अपनी पार्टी के मंत्री बनवाते आए हैं। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी हो। चौधरी मोहम्मद असलम और शफात अली ने कहा कि वर्तमान माहौल गठजोड़ का है। मुस्लिम लीग अपना प्रत्याशी लड़ाकर भाजपा को कमजोर कर सकती है।
डॉ. अमीन ने कहा कि जो पार्टियां खुद को सेयक्लूर बताती हैं, उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए आज तक कुछ नहीं किया। ऐसे में हमें अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारने होंगे। आरिफ कुरैशी और तंजीम बख्शी ने कहा कि जब तक हम दूसरों का झंडा उठाते रहेंगे, तब तक समाज का भला नहीं होगा। इसमें सलीम अहमद, महिगीर वली, मोहम्मद डॉ. कफील अनस, काशिफ, हाफिज मुदस्सिर आदि शामिल रहे।