सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं यूपीसीडा के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास एवं प्रोत्साहन गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सोमवार को पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित गोष्ठी में चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने जो भी समस्या आ रही है, उनका निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण आदि के लिए संबंधित विभागों से वार्ता की जा रही है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा सरकार उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कोई भी उद्यमी विभागीय पोर्टल पर अपनी समस्या रख सकता है। कोषाध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं। पहले जहां पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में करीब सात औद्योगिक इकाइयां थी, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 40 से 50 हो गई हैं। जबकि 30 से 35 औद्योगिक इकाइयां अभी प्रक्रिया में हैं। इस दौरान कुलदीप, आरके धवन, संजय बजाज, अनूप खन्ना, सागर भटनागर, युद्धवीर सिंह, विनोद राणा, सिद्धार्थ मोगा, आयुष गुप्ता, प्रियेष गर्ग आदि उद्यमी मौजूद रहे।