फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
अंबेहटा के अजीत सिंह इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ीबच्चें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही अयोध्या मसले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जीवन की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए शिक्षा के साथ साथ जीवन में अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अनुशासित जीवन ही मनुष्य को सफलता की ओर ले जाता है। अनुशासन जीवन का बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा अयोध्या मसले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा, उनका हम सब को सम्मान पूर्वक पालन करना है। किसी भी स्थिति में नारेबाजी, जुलूस, प्रदर्शन से सबको परहेज रखकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचना है। इसमें आचार्य सुरेंद्र कुमार वत्स, रामपाल शर्मा, नित्यानंद शर्मा, अमित कुमार, आचार्य मोनिका सैनी, रियल धीमान, प्रियंका गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें