सहारनपुर के गंगोह में परिजनों द्वारा खाना देने में देरी से नाराज एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव सांगाठेड़ा निवासी किशोर शौकीन सोमवार को खेत में काम करने के लिए गया था। काम निपटा कर वह घास लेकर घर आ गया और परिजनों से उसने खाना मांगा। मगर, उसे तुरंत ही खाना नहीं मिल सका।
इतनी सी बात पर ही नाराज हो गया और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और बिना किसी कार्रवाई के उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया।