फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: थाने पर फरियादियों की इंतजार करते रहे डीआईजी, नहीं पहुंचा काेई

Sat, 12 Jul 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी/नकुड़। डीआईजी अभिषेक सिंह ने गागलहेड़ी थाने के समाधान दिवस में पहुंच कर राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वहां कोई फरियादी नहीं पहुंचा, जिस पर वह थाने का निरीक्षण कर लौट गए। उधर, नकुड़ में एसडीएम और सीओ ने समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंच गए। वह आधा घंटा तक थाने पर रहे, लेकिन उनके सामने कोई फरियादी नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए ऑफिस, कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी विनोद कुमार से पत्रावली, त्योहार रजिस्टर आदि की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
नकुड़ के थाना समाधान दिवस में एसडीएम सुरेंद्र कुमार व एसपी देहात सागर जैन ने फरियादियों की शिकायत सुनी। गांव नसरुल्लागढ़ निवासी गय्यूर अली ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में नसरुल्लागढ़ अहतमाल में कृषि भूमि खरीदी थी। गय्यूर ने आरोप लगाया कि खसरा नंबर 404 व 405 में दर्ज करीब एक बीघा कृषि भूमि पर गांव निवासी महिला ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कानूनगो व हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कोतवाल अविनाश गौतम, पालिका लिपिक आशीष शर्मा सहित कानूनगो व हल्का लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें