सहारनपुर। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि 1857 की क्रांति में अनेक योद्धाओं ने अपना बलिदान दिया था। इसमें धन सिंह कोतवाल मुख्य थे। जिन्होंने क्रांति का आगाज मेरठ से किया था।
मंगलवार को कोर्ट रोड स्थित डीएसओ कंपाउंड में दीपक चौधरी के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने क्रांति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि 10 मई 1857 की क्रांति का आगाज मेरठ से धन सिंह कोतवाल द्वारा किया गया था। धन सिंह कोतवाल के नेतृत्व में विद्रोही सैनिकों और पुलिस बल ने अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांतिकारी घटनाओं को अंजाम दिया था। उनका संदेश मिलते ही हजारों की संख्या में क्रांतिकारी रात में मेरठ पहुंच गए थे। इस क्रांति में पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश, देहरादून, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक के गुर्जर शामिल हुए थे। उन्होंने एक योजना के तहत बड़ी चतुराई से ब्रिटिश सरकार के वफादार पुलिस कर्मियों को कोतवाली के भीतर चले जाने और वहीं रहने का आदेश दिया। उन्होंने रात दो बजे जेल तोड़कर 836 कैदियों को छुड़वाया और जेल में आग लगा दी। नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीरज गुर्जर, अजय खटाना, रोहित चौहान, संजय खटाना, अक्षय चौधरी, राहुल चौधरी, अक्षित, विपिन , प्रवीण राज चौधरी, प्रताप चौहान, राकेश कुमार, मगन कुमार ,निखिल खटाना, शिवम, राजवीर प्रधान, राकेश पूजना आदि मौजूद रहे।
डीएसओ कंपउंड में क्रांति दिवस पर धन सिंह कोतवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अखिल भारतीय वीर गुर- फोटो : SAHARANPUR