फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का जुगाड़ वाहन पलटा, 25 घायल

Thu, 11 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबेहटा में चाब देकर गांव लौट रहे श्रद्धालुओं का जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलटने से 25 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल है।
विज्ञापन


आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के कारण तीन महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंगोह कोतवाली के गांव नागल राजपूत गांव निवासी सेेठपाल की पत्नी ऊषा की बुआ मानकमऊ में रहती है। जहां से दो बच्चे बागड़ गए थे।

बुधवार को सेठपाल का परिवार गांव के अन्य लोगों के साथ चाब देने के लिए जुगाड़ द्वारा मानकमऊ गया था। लौटते समय जैसे ही महिलाओं से भरा जुगाड़ खेड़ा अफगान से थोड़ा बाहर गोगा वीर की म्हाड़ी के पास पहुंचा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौडे़ और जुगाड़ के नीचे दबे लोगों को निकाला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिये घायलों को चिकित्सकों के यहां भेजा। 

हादसे में सेठपाल की पत्नी उषा के अलावा लक्ष्मी देवी, कमला, बबली, अंगूरी, अतरी, निशा, मेमता, संतोष, राज्जो, माया, शुभम, प्रियंका के अलावा 15 साल की सविता सहित करीब 25  श्रद्धालुओं को चोटें आई। हालत गंभीर होने के कारण मेमता, निशा व माया को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें