फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई मां के दरबार में हाजिरी

विज्ञापन
लाइन में लगे श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र शारदीय नवरात्र की सप्तमी को मां के गगनभेदी जयकारों से दिन भर गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाइनों में लग कर माता के दर्शन किए। नवरात्र में सिद्धपीठ क्षेत्र में चारों ओर का वातावरण भक्तिमय हो रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन पुलिस चौकी तक जा पहुंची। दोपहर 12 बजे के बाद ही भीड़ कम हुई। शंकराचार्य आश्रम प्रभारी संत सहजानंद ब्रह्मचारी से भी भक्तों ने आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जगह जगह भंडारा देने वालों ने भी आयोजन कर रखे हैं।
विज्ञापन

पिता के प्रधान बनने पर लेट कर माता के दर्शनों को जा रहे दीपक
शाकंभरी। नागल के बसेड़ा निवासी दीपक त्यागी अपने गांव से माता के भवन तक की 75 किमी की दूरी लेट कर पूरी करेंगे। उन्होंने अपने पिता सतीश त्यागी के ग्राम प्रधान बनने पर मां भगवती के दरबार तक लेटते हुए पहुंचने की मन्नत मांगी थी। मां भगवती ने उनकी मुराद पूरी कर दी, जिसके बाद वे सात अक्तूबर को अपने भाई मोहित त्यागी और अन्य परिजनों मुकेश त्यागी, अमन त्यागी, विनोद त्यागी आदि के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले। दीपक त्यागी ने बताया कि सात से 12 अक्तूबर तक लगभग 40 किमी की यात्रा पांच दिनों में पूरी कर ली है, रोजाना वह सात से आठ किमी लेटकर यात्रा कर रहे हैं। बताया कि लेटकर यात्रा करने की प्रेरणा उनको अपने पिता जी से मिली। उनके पिता सतीश त्यागी 12 बार गोमुख से पैदल कांवड़ ला चुके हैं।

लेटकर जाता श्रद्धालु दीपक त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें