फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाई गई देव प्रबोधिनी एकादशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/छुटमलपुर। जिले के देहात में बुधवार को देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहां विशेष देव पूजा की गई वहीं कई जगह भगवान शालीग्राम व तुलसी विवाह भी कराया गया।
विज्ञापन

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ग्यास पर्व क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विशेष कर महिलाओं ने उपवास रखा। दान पुण्य भी किया गया। पर्व पर घर-घर में देव आकृति बनाकर उनकी पूजा परंपरागत तरीके से की गई। देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने भगवान शालीग्राम का तुलसी के साथ विधिवत विवाह भी संपन्न कराया। यह प्रतीकात्मक विवाह क्षेत्र में कई जगह हुआ। इस दौरान तुलसी पक्ष के लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य किया। इससे पूर्व बड़े सवेरे देव दीपावली मना कर घरों के बाहर रोशनी भी की गई। देव प्रबोधिनी एकादशी पर बेसूझ शादियां भी संपन्न करा ली जाती हैं। इसलिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में शादियां भी संपन्न हुई।
उधर, छुटमलपुर के मनकामेश्वर शिव मंदिर के महंत पंडित फलकेश्वर प्रसाद और पंडित भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि श्री तुलसी शालीग्राम का विवाह बृहस्पतिवार को दुपहर तीन से शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। बरात मनकामेश्वर शिव मंदिर से श्री आनंदपुर कुटिया साहिब पंजाबी कॉलोनी के लिए सुबह पौने छह बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें