सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए पांच केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में दो-दो और एक परीक्षा केंद्र शामली में बनाया गया है। इन पर 21 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी रहेगी।
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा और एलएलएम (दूसरे और चौथे), पुराने एवं नए पाठ्यक्रमों की स्नातक/स्नातकोत्तर सत्र 2023-24 की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन जून से शुरू होगी, जो 26 जून तक चलेंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सहारनपुर में जेवी जैन डिग्री कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज, मुजफ्फरनगर में सीसीआरडी कॉलेज, डीएवी कॉलेज और शामली में आरके पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सहारनपुर के परीक्षा केंद्र जेवी जैन डिग्री कॉलेज में जेवी जैन कॉलेज, चाणक्य लॉ कॉलेज रामपुर मनिहारान, दीपांशु कॉलेज ऑफ लॉ, देव ऋषि इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ नकुड़, दून कॉलेज ऑफ लॉ सुंदरपुर, हरि कॉलेज ऑफ लॉ रणदेवी नकुड़, इस्लामिया कॉलेज ऑफ लॉ देवबंद के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
महाराज सिंह कॉलेज में एशियन कॉलेज ऑफ लॉ सरसावा, बालाजी कॉलेज ऑफ लॉ सौराणा सरसावा, कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ कमालपुर छुटमलपुर, शहीद भगत सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ लॉ सांपला बेगमपुर सरसावा, श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ तेलीपुरा सरसावा और श्रीमति विद्यावती कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राओं का सेंटर लगा है।
शामली के आरके पीजी कॉलेज में गुरुदेव कॉलेज ऑफ लॉ जमालपुर झिंझाना और केएस कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। मुजफ्फरनगर के सीसीआरडी कॉलेज में एसडी कॉलेज ऑफ लॉ, एसडी कॉलेज कैंपस भोपा रोड, श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, डीएवी कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय ऑफ लॉ द्वारिकापुरी, डीएवी कॉलेज (सेल्फ फाइनेंस), डीएवी कॉलेज, आकांक्षा कॉलेज ऑफ लॉ बिजनौर रोड के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।