मौके पर ओषधि निरीक्षक को बुलाकर बरामद दवाइयों की जांच कराई गई। जिनकी कीमत 12 लाख 51 हजार 355 रुपये आंकी गई। गिरफ्तार लोगों में शाहजान पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम कुमराड़ी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) उसका भाई सलमान, देवबंद कोतवाली के अंबेहटा शेखा गांव निवासी खालिद पुत्र हनीफ व बझेडी मुजफ्फरनगर निवासी गजाला पत्नी रजाउल शामिल हैं। जिन्हें रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
दवाइयां लेकर कई बार जा चुके हैं सऊदी अरब
पुलिस पूछताछ गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सभी दवाईयों में नशीला पदार्थ मिलाकर इनका इस्तेमाल होता है। जिन्हें सऊदी अरब ले जाकर बेचते हैं। बताया कि वहां यह दवाएं करीब दस गुना मंहगे दामों पर बिकती हैं ।
इस काम में वैगनआर गाडी से दिल्ली एयरपोर्ट तक आने जाने में इस्तेमाल करते है। खालिद, शाहजान व गजाला ने अपने पासपोर्ट और टिकट दिखाते हुए बताया कि आज भी हम इन मिलावटी दवाइयों को सऊदी अरब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शाहजान, खालिद व गजाला कई बार इस काम के लिए सऊदी अरब जा चुकी है।