फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: सतीश ने डाली पोस्ट, महाराज जी को आंच आई तो देवबंद मदरसा जलेगा, भड़की जमीयत, मुकदमा दर्ज कराया

Sun, 06 Oct 2024 07:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर आक्रोश थम नहीं रहा है। वहीं सतीश नाम के व्यक्ति ने यति नरसिंहानंद का समर्थन करते हुए भड़काऊ पोस्ट की है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बवाल थम नहीं रहा है। पक्ष-विपक्ष में लोग बातें कर रहे हैं। अब यति नरसिंहानंद के समर्थन में एक व्यक्ति ने विवादित पोस्ट डाल दी। पुलिस ने सतीश नाम के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर माई सतीश 20 के हैंडल से एक पोस्ट डाली गई है] जिसमें कहा कि यदि महाराज जी को आंच आई तो देवबंद मदरसा जलेगा। उक्त पोस्ट के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में रोष फैल गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही जमीयत यूथ क्लब के जिला सहारनपुर संयोजक महमूदुर्रहमान कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने सतीश नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें