फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दारुल उलूम का नया फरमान, भोजन बेचा तो छात्रों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, नहर में नहाने पर भी लगाई पाबंदी

Tue, 23 May 2023 09:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Deoband News : दारुल उलूम की ओर से नया फरमान जारी किया गया है। कहा गया कि अगर किसी छात्र ने भोजन बेचा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। साथ ही नहर में नहाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की ओर से छात्रों के लिए निर्देश जारी किया गया है। जिसमें संस्था से मिलने वाले भोजन को बेचने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की ओर से जारी निर्देश संस्था में चस्पा कराया गया है। जिसमें कहा गया कि संस्था की ओर से पढ़ने वाले छात्रों को दो वक्त का भोजन इसलिए दिया जाता है कि वह खाना बनाने की परेशानियों से बच सकें और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा सकें। 

निर्देश में कहा गया है कि छात्र संस्था द्वारा दिए जाने वाले भोजन को हरगिज कहीं न बेचें। यदि भोजन न लेना हो तो प्रार्थना पत्र देकर इसके बदले 700 रुपये महीना प्राप्त किए जा सकते हैं। चेतावनी दी अगर कोई छात्र भोजन बेचते हुए पकड़ा जाता है तो दो माह के लिए जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर पूरे साल के लिए संस्था से मिलने वाली मदद को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Result 2022: शामली में तैनात SDM प्रतीक्षा सिंह की 52वीं रैंक, नायब तहसीलदार हिमांशु का भी IAS के लिए चयन
विज्ञापन


साखन नहर में नहाने पर भी लगाई पाबंदी
दारुल उलूम की ओर से जारी निर्देश में छात्रों के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर में नहाने पर भी पाबंदी लगाई है। प्रबंधन का कहना है कि वहां जाते हुए कई छात्रों के साथ हादसे हो चुके हैं। निगरानी कराई जा रही है। कोई छात्र साखन नहर पर पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में भी रुकेगी, देखने वालों की लगी भीड़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें