सहारनपुर में कोर्ट रोड पर चंद्रनगर चौकी के निकट एक शातिर अपराधी ने पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति से एक हजार रुपये की ठगी कर ली। सादे कपड़ों में आए आरोपी ने हेलमेट होने के बावजूद पीड़ित को पांच हजार रुपये का चालान काटने की धमकी दी। ऐसा न करने पर एक हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने डर की वजह से आरोपी को एक हजार रुपये दे दिए, इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
यह घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की अमनपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार के साथ मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। कृष्ण कुमार ने बताया कि चंद्रनगर चौकी के सामने से बाइक पर उन्होंने सड़क पार की। उनके पास हेलमेट और गाड़ी के सभी कागजात भी थे। तभी, पीछे से सादे कपड़ों में बाइक आए एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। तब, हेलमेट उनके हाथ में था। आरोपी ने धमकी दी कि हेलमेट न लगाने पर पांच हजार रुपये का चालान कटेगा। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया।
यह भी पढ़ें: UP: जीएसटी विभाग ने मेरठ-बागपत में पकड़ीं 40 फर्जी फर्में, व्यापारियों में मची खलबली, 30 जून तक होगी छापामारी
बताया गया कि आरोपी अपनी बाइक से नीचे नहीं उतरा और कृष्ण कुमार की फोटो भी खींचने लगा। कृष्ण कुमार ने जब कहा कि सभी दस्तावेज और हेलमेट उनके पास हैं तो उनका चालान कैसे काटा जा सकता है। इस पर आरोपी ने चौकी ले जाकर कृष्ण कुमार को फंसाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने कृष्ण कुमार के साथ अभद्रता की। वहीं, बचाव के लिए आरोपी ने एक हजार रुपये की मांग की। डर की वजह से कृष्ण कुमार ने आरोपी को एक हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह बाइक पर फरार हो गया। आरोपी ने हेलमेट भी लगा रखा था। पूरे घटनाक्रम के दौरान उनसे हेलमेट नहीं उतारा। आरोपी की बाइक पर नंबर भी नहीं लिखा था।
यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं