फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डेंगू का मच्छर पनपने न पाए: नगरायुक्त

विज्ञापन
नगर निगम में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सि? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग की ऐसी व्यवस्था की जाए कि कहीं भी डेंगू का कोई मच्छर पनपने न पाए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने सोमवार को नगर निगम में संचारी रोगों की रोकथाम के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। सफाई निरीक्षकों से कहा कि निगम के सभी सफाई कर्मचारियों व महानगर के सभी एक लाख 40 हजार मकानों तक ये संदेश चला जाना चाहिए कि कहीं भी कोई व्यक्ति पानी इकट्ठा न होने दे। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कुनाल जैन से कहा कि यदि कहीं लापरवाही के साथ पानी जमा है तो ऐसे लोगों पर जुर्माना किया जाए।
उन्होंने सफाई निरीक्षकों से भी नाले नालियों की बेहतर सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि उनके स्तर पर यह सुनिश्चित होना चाहिए कि कहीं भी पानी और कूड़ा जमा न हो। सब सड़कें साफ दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने डेंगू के बारे में सचेत करते हुए कहा कि डेंगू का मच्छर एक चम्मच पानी में भी पनप सकता है और एक मच्छर ही प्रकोप के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आशा, आंगनबाड़ी घर-घर जाकर संपर्क करेंगी और संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगी और यह भी देखेंगी कि कहीं घर में किसी ऐसे स्थान पर तो पानी जमा नहीं है। बैठक में उक्त अधिकारियों के अलावा सहायक नगरायुक्त अशोेक प्रिय गौतम तथा सभी सफाई निरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें