फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू के मरीज बढ़े, अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार

Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
सहारनपुर। बरसात के मौसम से डेंगू, टायफाइड के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिले में अब तक डेंगू के 18 मामले मिल चुके हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। फिजिशियन की ओपीडी में अधिकांश बुखार के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का मौसम हर दिन बदल रहा है। किसी दिन तो कभी तेज धूप निकल रही। आलम यह है कि बदलते मौसम ने लोगों को बीमार बना दिया है। सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में 1516 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। फिजिशियन की ओपीडी 300 के पार पहुंच गई है। इनमें अधिकतर बुखार के मरीज शामिल हैं। चिकित्सक बुखार के संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच करा रहे हैं। पुष्टि होने पर इलाज करते हैं। इस समय स्थिति यह है कि इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड में कोई बेड खाली नहीं है। फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारी को नजरअंदाज न करें। लगातार बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाएं।

आरोग्य मेले में वायरल बुखार के 137 मरीज पहुंचे
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में भी बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को 58 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए आरोग्य मेले में बुखार के 137 मरीज पहुंचे। बुखार के 89 मरीजों की रैपिड किट से मलेरिया व डेंगू जांच की गई। इसमें कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। इनके अलावा 204 डायबिटीज, 36 टीबी संदिग्ध, 549 त्वचा, 113 लिवर और 157 उच्च रक्तचाप के मरीजों ने दिखाया। अन्य बीमारियों के 1145 मरीज भी देखें गए। ऑपरेशन के लिए आठ मरीज रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें