फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी की मांग को लेकर ब्लाक पर प्रदर्शन

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर) विकास खंड साढ़ौली कदीम के गांव लोदीपुर के मनरेगा मजदूरों ने पिछले दो वर्षों से मजदूरी का पैसा नहीं मिलने से तंग आकर ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों का आरोप है कि रोजगार सेवक पिछले करीब दो वर्षों से उनका पैसा हजम कर रहा है। जब भी रोजगार सेवक से पैसे की बात की जाती है तो वह ऊपर से ही पैसा न आने की बात कहता है। आरोप है कि मजदूरी के दिवस में भी रोजगार सेवक के द्वारा कटौती कर बड़ा खेल खेला जा रहा है। हंगामा करते हुए मजदूरों ने मजदूरी के पैसों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश सिंह को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संदीपा, नरेश चंद, जॉनी कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, सुमित कुमार, नाथीराम, नानू, प्रकाश चंद, मोनू कुमार, डोली, सुमन देवी, बेबी रानी, विनोद कुमार,श्यामलाल, बिंदर, अमित कुमार, राजपाल, कालूराम, पालाराम, अमरपाल, सुमित्रा, मासूम, उर्मिला, संधू सन्नो आदि मनरेगा मजदूर रहे। उधर, बीडीओ रविप्रकाश सिंह का कहना है कि वे उक्त मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें