फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज: जिले में भरे जाएंगे चौकीदारों के पद, महिला पुलिसकर्मी को भी मिलेगी बीट

Sat, 21 Oct 2023 05:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को देखते हुए सहारनपुर जिले में तैयाकियां तेज कर दी गईं। जिले में चौकीदारों के सभी रिक्त पद भरें जाएंगे। वहीं, महिला पुलिसकर्मी को भी बीट मिलेगी।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने को पुलिस जुट गई है। सहारनपुर जनपद के 21 थानों में चौकीदारों के 183 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों की भी बीट तय की जाएगी।

विज्ञापन


अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। जनपद के 21 थानों में लंबे समय 183 चौकीदारों के पद रिक्त चल रहे थे।

इसके अलावा ऐसे भी कई चौकीदार हैं, जो बुजुर्ग हो चुके हैं और बीमारी के चलते ड्यूटी भी नहीं कर पा रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस सभी रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है।

इसको लेकर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने एसपी देहात, एसपी सिटी और सभी सीओ को निर्देश दिए हैं कि आवेदन करने वालों का साक्षात्कार करने के साथ ही उनकी आईडी और पुराना इतिहास भी खंगाले। इनमें कोई आपराधिक किस्म का व्यक्ति न हो।

उधर, लोकसभा चुनाव को लेकर हर थाने में बीट के सिपाहियों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। इसके साथ महिला कांस्टेबलों को भी बीट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार
विज्ञापन

चौकीदारों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इन पदों पर चौकीदारों की नियुक्ति होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। थानों पर आवेदन भी आ रहे हैं। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: रट्टू तोते की तरह जवाब देता रहा गौरव, खुद को बताता रहा बेकसूर, कोर्ट ने जेल भेजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें