सहारनपुर में रुपड़ी रोड पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करती विकास प्राधिकरण की जेसीबी। सौजन्य-एसडीए
सहारनपुर में अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने करीब 52 बीघा क्षेत्रफल वाली चार अवैध काॅलोनियों में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अशीष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को रजबहा रोड पर करीब पांच बीघा में कॉलोनी विकसित करने के लिए सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था। रूपडी रोड पर करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में मिट्टी डालकर चिह्नीकरण का कार्य किया जा रहा था।