फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जान जोखिम में डाल रपटे से नदी पार कर रहे छात्रों का वीडियो वायरल, अधिकारियों में मचा हड़कंप, किया निरीक्षण

Sat, 29 Jul 2023 02:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : स्कूल के बच्चों का जान जोखिम में डालकर नदी पार करने का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में स्कूल के बच्चों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिससे प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


ये है मामला
बेहट में मझाड़ी-रसूलपुर संपर्क मार्ग पर पुरानी यमुना नदी में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए रपटे से जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हुए स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप-जिलाधिकारी दीपक कुमार शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ रपटे का निरीक्षण करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

उप-जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से रपटे के तत्काल मरम्मत को लेकर वार्ता की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने साथ में मौजूद हलका लेखपाल को नदी में पानी होने की स्थिति में मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने के निर्देश दिए। जिससे स्कूली बच्चों को सुरक्षा के साथ नदी को पार कराया जा सके। उन्होंने बताया कि नदी में नौशेरा से पानी छोड़े जाने की स्थिति में हलका लेखपाल व पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। इनके साथ आपदा मित्र की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें