काली फिल्म के निर्देशक व निर्माता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं नेे फिल्म काली के निर्देशक और निर्माता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी।
महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा की ओर से तहरीर दी गई। महानगर प्रभारी व प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से देश में हिंदू समाज के आराध्य देवी-देवताओ का अश्लील वीभत्स चित्रण करके अपमान किया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लीना मणिमेकलई ने काली फिल्म में मां काली को चित्रित किया है। हिंदू जागरण महानगर के कार्यकर्ता इस कृत्य की घोर भर्त्सना करते हैं। उन्होंने निर्माता व निर्देशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान अश्वनी शर्मा, प्रवेश धवन, रजत गोयल, हर्ष डाबर, प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, रामपाल कोरी, वीरेंद्र चौहान, राधेश्याम पुंडीर, संजूपाल, वंश, अभिषेक, करण सिंह, रूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मांगेराम त्यागी मौजूद रहे।