फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव के निस्तारण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। ग्रामीणों ने जलभराव के निस्तारण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को पत्र लिखकर शीघ्र पानी की निकासी के लिए नाली बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव कम्बोहमजरा के ग्रामीणों ने जलभराव से त्रस्त होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले एक वर्ष से जलभराव से परेशान है। जलभराव के चलते लोगों को रास्ते से गुजरने में भारी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गत वर्ष सीसी रोड निर्माण के दौरान मांग के बावजूद भी नाली नहीं बनाई गई। नाली नहीं होने से घरों से निकलने वाले पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही और बरसात आते ही रास्ते ने तालाब का रूप ले लिया।
ग्रामीण इस्लाम, मतलूब, याकूब, शमशाद, सुरेश पाल, ओमपाल, सहीराम, शहजाद, मुकेश, ताहिर हसन, सलीम, शकील, महावीर, रविंद्र व इकराम आदि ने समस्या के समाधान के लिए उप जिलाधिकारी बेहट दीप्ति देव को पत्र लिखकर शीघ्र समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें