फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 22,315 छात्रों की उपाधियां हुईं डिजी लॉकर में अपलोड, 66 फीसदी छात्राएं

Wed, 22 Jul 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनमंच सभागार में हुए दीक्षांत समारोह में 22,315 छात्रों की उपाधियां, प्रमाण पत्रों को डिजी लॉकर में अपलोड किया गया। इसके साथ ही छह कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित 99 छात्रों को पदक प्रदान किए गए। खास बात है कि जिन छात्रों की उपाधियां अपलोड की गई हैं। उनमें 66 फीसदी छात्राएं हैं। सम्मान के दौरान मंच पर छात्रों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मां शाकुंभरी विवि में संचालित स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। 22,315 में 7,582 छात्र तथा 14,733 छात्राएं हैं। पांच छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक और 87 छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक और छह छात्रों को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसी तरह 22,315 में से स्नातक छात्रों की संख्या 19060 है। इसमें भी सर्वाधिक छात्राएं शामिल हैं। मंगलवार को जिन छात्रों की उपाधियां डिजी लॉकर में अपलोड की गई। उनमें स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्रों की संख्या 6770 और छात्राओं की संख्या 12299 रही। इसी तरह कुल 3246 परास्नातक छात्रों में से 812 छात्र एवं 2434 छात्राएं हैं।


- मध्य प्रदेश के मोहम्मद खत्री को मिली पहली मानद उपाधि

विवि के चौथे दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. विमला वाई द्वारा पहली मानद डीलिट् की उपाधि प्रदान की गई। उपाधि को मध्य प्रदेश के मोहम्मद आरिफ खत्री को दी गई। उन्हें भारतीय पारंपरिक कला के संवर्धन के लिए और पारंपरिक कला को संजोए रखने के लिए उपाधि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

- उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए तीन शिक्षक

दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान के डॉ. राजबीर सिंह, इसी महाविद्यालय के डॉ. सुदर्शन मिश्रा और आरकेपीजी कॉलेज शामली के डॉ. रोहित राणा को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।




- इन्हें भी मिले स्वर्ण पदक

कृषि संकाय में वंशिका चौहान, अभिनेश कुमार, अंकुश कुमार, आदित्य मौर्य, पिंकी और शुभम कुमार को स्वर्ण पदक दिए गए। कला संकाय में सिमरन चौधरी, प्राची त्यागी, प्राची शर्मा, स्वाति, कशिश, तुषार शर्मा, तान्या त्यागी, सुजाता पुंडीर, एमन, कीर्ति पुंडीर, शालू कर्णवाल, सृष्टि, वैशाली चौधरी, प्रज्ञा त्यागी को कुलपति स्वर्ण पदक मिला। वाणिज्य संकाय में नैना मिगलानी (बीबीए), अमीषा गोयल (बीकॉम), विशेष सिंगला (एमकॉम) और सृष्टि शर्मा को स्वर्ण पदक और शिक्षा संकाय में पायल अत्री, नेहा सैनी, साहिल, आंचल पुजारी, खुशी पंवार, अभिषेक कुमार और रितेश कुमार जैसे छात्रों ने बीएड, एमएड और बीपीएड में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर पदक मिले। विधि संकाय में खुशी, जहांवी चौधरी, माही, विशाल वर्मा, अम्बिका त्यागी और दिवेश चौहान स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस तरह विज्ञान संकाय में वंशिका पांचाल, निकिता, आकांक्षा मिश्रा, हर्षित शर्मा, निधि देवी, कनक शर्मा, खुशी चौधरी, तनीशा, अदीबा खान, प्रिया गंग, रोहित गोयल, उन्नति, आस्था, अनुराधा, दीपाली बालियान, नंदनी, दक्ष नामदेव को स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें