फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में दिपांशी और भाला फेंक में विशाल रहे अव्वल

विज्ञापन
एमएस कॉलेज मैदान पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता दौड़ते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दौड़ में दिपांशी और भाला फेंक में विशाल रहे अव्वल
विज्ञापन

सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में संस्थापक सप्ताह के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। जनता रोड स्थित मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को साबित किया।
प्रतियोगिता के तहत 200 मीटर दौड़ में दिपांशी पहले, अफरीदा अली दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में दिपांशी ने पहला, बुशरा खान ने दूसरा और स्वातिपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में अब्दुल वाजिद, रोनक और मोहम्मद शहबाज क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में पदम कुमार ने पहला, आकाश ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में विशाल कुमार पहले, गौरव दूसरे और अब्दुल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायकों में भूपेंद्र कुमार, एश्वर्या, नरेंद्र कुमार और बिट्टू सैनी शामिल रहे। समापन पर प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. दिनकर मलिक, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दीपा चौहान, डॉ. पूनम, डॉ. दुर्गेशराज, डॉ. ब्रिजेश तोमर, डॉ. प्रवीण काद्यान, डॉ. कपिल वत्स आदि मौजूद रहे।

एमएस कॉलेज मैदान पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

एमएस कॉलेज मैदान पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता दौड़ते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें