सरसावा। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर सरसावा के व्यापारियों की कार्यकारिणी गठित की। इसमें जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि फोरम का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से व्यापारी वर्ग के सम्मान एवं व्यापार की सुरक्षा करना है। यदि व्यापारी खुशहाल होगा तो देश आर्थिक रूप से सक्षम होगा। इस अवसर फोरम का विस्तार कर सरसावा नगर के व्यापारियों की कार्यकारिणी गठित की। इसमें शिवशील माहेश्वरी नगर अध्यक्ष, हर्ष कत्याल महामंत्री और बृजभूषण बंसल कोषाध्यक्ष बनाया। फोरम के महामंत्री मनोज ठाकुर, महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, सुशील अरोड़ा, अशोक धीमान, मुकेश गुप्ता, अमित वर्मा, सौरभ अरोड़ा, विकेश महेंद्रू, मानस रल्हन आदि रहे। संवाद