फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत

Sun, 14 Jun 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर भगवती कॉलोनी के पास संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा होता देख अस्पताल का स्टाफ वहां से इधर-उधर हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी शुभम पांचाल अपनी पत्नी काजल को लेकर बेहट रोड स्थित भगवती कॉलोनी के पास एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। प्रसव पीड़ा होने के चलते अस्पताल स्टाफ ने डिलीवरी कराने की बात कही। इसके बाद एक महिला बुलाई। ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। परिजनों का कहना है कि इसी दौरान बच्चे के रोने की आवाज आई। कुछ देर बाद अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है।
यह सुनकर परिजनों ने हंगामा कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिशु को कब्जे में लेकर हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर की आड़ में अस्पताल चलाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में डिलीवरी कराने के प्रपत्र पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें