फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर भरावड़ में टेलर का शव उसी की दुकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मृतक के भाई ने दुकान मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें एक युवती भी शामिल है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी कुलदीप (30) पुत्र संतराम कपड़ा सिलाई का काम करता था। उसने हुसैनपुर भरावड़ गांव में दुकान कर रखी थी। ईद की वजह से कपड़ा सिलाई का काम अधिक होने के कारण कुलदीप मंगलवार की रात दुकान पर ही रुका था। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे कोई ग्राहक कपड़े लेने के लिए जब उसकी दुकान पर पहुंचा तो आधा शटर खुला हुआ था। उसने शटर उठाया तो अंदर छत में लगे कुंडे में रस्सी से कुलदीप का शव लटका हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान कर चल रही थी, लेकिन मृतक की बहन सोनिया और भाई प्रदीप ने कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। हत्या किए जाने की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रह है। पुलिस ने प्रदीप की तहरीर पर दुकान मालिक सुनहरा, उसके पुत्र मैनपाल, सुनित पुत्र विक्रम, विक्रम, सतीश व देवा पुत्रगण प्रेम व एक युवती के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरदीप लाल, थाना प्रभारी मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें