फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंशापुर से लापता चल रहे मजदूर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंशापुर से लापता चल रहे ग्रामीण का शव मिला
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मंशापुर से लापता ग्रामीण का शव रेहड़ी मलकपुर से मिला है। आशंका है कि शराब के नशे में उसकी नहर में डूबने से मौत हुई है।
मंशापुर गांव के निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता तिलकराम सात जुलाई से मजदूरी करने के लिए साइकिल पर घर से निकले थे। पहले तो उन्हें गांव के आसपास ही तलाशा गया। लेकिन जब नहीं मिले तो नहर और अन्य जगहों पर देखा गया। सचिन के मुताबिक नहर के पास उनकी साइकिल पड़ी मिली थी। इसके बाद ही अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पिता को सकुशल बरामद करने की मांग की थी। इसके बाद के परिवार के लोगों के अलावा पुलिस की टीम भी खोजबीन में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली प्रभारी मुनेेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात तिलकराम का शव रेहड़ी मलकपुर के पास से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि तिलकराम शराब पीने का भी आदी था। आशंका है कि शराब के नशे में ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें