फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी बचाना जरूरी, सावधानी बरतें पूरी

विज्ञापन
सराफा कारोबारी शेखर कर्णवाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वैश्विक माहमारी कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप की वजह से सरकार ने पूरे प्रदेश में सप्ताह में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। सरकार के निर्णय को लोगों ने सही बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला झोटेवाला निवासी वदूद अहमद सिद्दीकी का कहना है कि कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। सहारनपुर में भी तीन लोगों की मौत हो चुकी और बड़ी संख्या में लोग संक्रमित भी है। ऐसे में दो दिन का लॉकडाउन बेहद जरूरी है। इसके साथ ही अन्य दिनों ज्यादा अहतियात बरतने की आवश्यकता है।
गौरी शंकर बजार निवासी अधिवक्ता सज्जाद हुसैन ने कहा कि नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। लोग बेवजह ही इधर-उधर न घूमें। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। शासन ने दो दिन का लॉकडाउन करने का सही निर्णय लिया है।
विज्ञापन

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित तोता चौक निवासी दीपक गुप्ता भैया का कहना है कि लॉकडाउन करने का निर्णय सही है। क्योंकि, स्थिति ज्यादा खराब होती दिख रही है। मगर, कई बार आवश्यक सेवा के लिए बाहर निकलने वाले व्यक्ति को भी रोक लिया जाता है। इसलिए ऐसे लोगों के लिए छूट मिलनी चाहिए। जीवन बचाना ही सबकी प्राथमिकता है। इसलिए नागरिकों को भी गंभीर होना होगा।
नवाबगंज निवासी पराग गोयल और नेहरूनगर निवासी केके गोयल का कहना है कि पांच दिन अब बाजार खुलेंगे, लेकिन इसमें सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन होना चाहिए। हो सके तो बाजारों को भी रोस्टर के हिसाब से खोला जाए। शासन ने दो दिन लॉकडाउन करने का सही निर्णय लिया है।
स्थिति स्पष्ट करे शासन और प्रशासन: व्यापारी
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा का कहना है कि जीवन बचाने के लिए लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन अगर अब शनिवार और रविवार को सबकुछ बंद किया जा रहा है तो मंगलवार की बंदी को खत्म किया जाए। क्योंकि, रोजगार पर भी दुष्प्रभाव न पड़े।
- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल विरमानी का कहना है कि शासन-प्रशासन स्थिति स्पष्ट करे। बाजार बंद होने की वजह से पहले ही काफी नुकसान व्यापारी समाज उठा चुका है। ऐसा रास्ता निकाला जाए, जिससे हम कोरोना से भी जंग जीत सकें और आर्थिक रूप भी कमजोर न हो।
- सराफा बाजार के कारोबारी शेखर कर्णवाल ने सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समय जीवन बचाने का है। जीवन बचेगा तो हम कारोबार भी बचा लेंगे। कोरोना से जीतने के लिए लॉकडाउन जरूरी है।

व्यापारी विवेक मनोचा- फोटो : SAHARANPUR

व्यापारी विमल विरमानी- फोटो : SAHARANPUR

सज्जाद हुसैन एडवोकेट- फोटो : SAHARANPUR

दीपक गुप्ता भैया- फोटो : SAHARANPUR

पराग गोयल- फोटो : SAHARANPUR

केके गोयल- फोटो : SAHARANPUR

वदूद अहमद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें