फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाग में लाश मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Dec 2023 04:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर भटपुरा के कमला देवी पब्लिक स्कूल के पीछे बाग में एक युवक (35) का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर किसी ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बाद पुलिस ने आसपास में जांच पड़ताल की। हालांकि, अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ठंड से होना लग रहा है। युवक के हाथ पर रूबी लिखा हुआ है। वह नशेड़ी किस्म का मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह अकड़ चुका था। माना जा रहा है कि रात में ही किसी समय उसकी मौत हो गई होगी। शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर के मामले में चल रही थी फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें