फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर पड़ा मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
थाने पर रोती बिखती मृतक आदेश की पत्नी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव सेपुर के जंगल से गुजर रही रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ यतेंद्र नगर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के करीब एक बजे दिल्ली से सहारनपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन 74021 के ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक को ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ यतेंद्र नागर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने घटना स्थल पर जाकर जांच की। मृतक की पहचान गांव सेपुर निवासी आदेश पुत्र ऋषिपाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि आदेश की हत्या कर उसके शव को ट्रैक पर डाला गया है। मृतक आदेश की पत्नी पुष्पा ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र निवासी एक युवक आदेश को सुबह करीब साढ़े दस बजे बुलाकर ले गया था। उसके बाद आदेश का शव गांव के पास से गुजर रही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसकी हत्या कर शव को ट्रैक पर डाला गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तहरीर में नामजद किए गए युवक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

रामपुर मनिहारान में रेलवे ट्रेक पर घटना की जांच करते एसपी सिटी विनीत भटनागर- फोटो : SAHARANPUR

थाने पर हंगामा करते ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें