फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में बनाया गया बांध ध्वस्त कराया

विज्ञापन
सहारनपुर: गंगोह क्षेत्र में यमुना में खनन करती मशीन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। किसान के खेत से रेत हटाने के नाम पर किए जा रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर यमुना की जलधारा को मोड़ने के लिए पट्टाधारक की ओर से बनाए गए रेत के बांध को ध्वस्त करा दिया। इस मामले में पट्टे को निरस्त करने की संस्तुति एसडीएम ने जिलाधिकारी से की है। बिना रायल्टी मिले खनन सामग्री से लदे पांच ट्रकों को भी थाने ले जाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

यमुना नदी में किसान के खेत से रेत हटाने के नाम पर अवैध खनन किया जा रहा था। शुक्रवार देर शाम एसडीएम पूरन सिंह राणा के नेतृत्व में तहसीलदार देवेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ हलवाना और नाईमाजरा क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने रेत खनन के चारों पट्टों की जांच की। सीमा निर्धारण करने के लिए पैमाइश भी की। इस दौरान अफसरों ने यमुना नदी में जेसीबी की सहायता से बांध लगाकर पानी रोक खनन कर रहे पट्टा धारकों को चेताते हुए बांध को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने खनन कर रहे लोगों को चेताया कि यदि सीमा क्षेत्र के बाहर से खनन करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रास्ते में जा रहे ट्रकों के चालकों द्वारा रॉयल्टी न दिखाए जाने पर एसडीएम ने उन्हें कोतवाली ला कर सीज करा दिया। एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि यमुना नदी में जो बांध बनाया गया था उसे गिरा दिया गया है, साथ ही जिलाधिकारी को पट्टा धारक के खिलाफ पट्टा निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
खनन को लेकर मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
गंगोह। एसडीएम और तहसीलदार के जांच करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली के यमुना में खनन का कार्य कर रहे लोगों में मारपीट हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि हलवाना में खनन को लेकर मारपीट करने की सूचना मिली थी, लेकिन जब वह फोर्स के साथ वहां पहुंचे तो वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस पट्टा धारक को चेतावनी देकर वापस लौट आई।

सहारनपुर: गंगोह में यमुना नदी में ध्वस्त किया गया खनन माफिया द्वारा बनाया रेत का बांध- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें